गेहूं की बम्पर आवक से समूचा मंडी परिसर पटा, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी भीड़

ब्यावरा। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का कार्य भले ही शुरु कर दिया गया है परन्तु कृषि मंडी में गेहूं की बम्पर आवक हो रही है. जल्द भुगतान होने व अन्य सुविधाओं के चलते किसान मंडी में ही उपज लेकर आ रहे है.

गेहूं का समर्थन मूल्य केन्द्र सरकार द्वारा 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. जबकि प्रदेश सरकार द्वारा प्रति क्विंटल 175 रुपये बोनस देने की घोषणा की है. इस तरह गेहूं का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2600 रुपये है. शासन द्वारा भाव तो अच्छे दिए जा रहे है किंतु पूर्व के अनुभव अनुसार भुगतान में देरी व पूरी तरह साफ, सूखी हुई उपज लेने आदि कारणों के चलते अधिकांशत: किसान कटाई के बाद सीधे मंडी में ही गेहूं बेचने आ रहे है.

खरीदी शुरु, पोर्टल चालू नहीं शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए जिले में 73 खरीदी केन्द्र स्थापित किए गये है. कहने को 17 मार्च से खरीदी केन्द्रों पर खरीदी का कार्य शुरु तो कर दिया लेकिन पोर्टल के चालू नहीं होने व अन्य तकनीकि कमियों के चलते अधिकतर केन्द्रों पर खरीदी कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है. केन्द्रों पर भले ही उपज की तौल कर ली जाएगी लेकिन पोर्टल चालू नहीं होने से बिल अपडेट नहीं हो सकेंगे. इन कारणों से अभी खरीदी कार्य शुरु नहीं हो सका है.

पैसों की सख्त जरुरत

मंडी में उपज बेचने आये अधिकतर किसानों का कहना है कि शादी ब्याह होने सहित अन्य आवश्यक कार्यो में पैसों की सख्त जरुरत होने से मंडी में गेहूं व अन्य उपज बेचने ला रहे है. समर्थन मूल्य पर उपज का भुगतान कब तक होगा कहा नहीं जा सकता. ग्राम फूटा तालाब निवासी कृषक अमरलाल तंवर, सिलपटी पत्थर निवासी रामसिंह के अनुसार पैसों की आवश्यकता को लेकर कटाई के बाद सीधे गेहूं बेचने मंडी आ रहे है.

पंजीयन 31 मार्च तक

समर्थन मूल्य पर खरीदी कार्य शुरु कर दिया गया. पंजीयन की अतिम तारीख 31 मार्च तक है. किसान उपार्जन के लिए पंजीयन एम.पी. किसान ऐप के माध्यम से कर सकते है या फिर सोसायटी व अन्य निर्धारित सेंटरों के माध्यम से भी पंजीयन किया जा सकता है.

Next Post

विधानसभा में कल मनाया जायेगा फाग महोत्सव,दिल्ली का पॉप ग्रुप साधो बैंड देगा प्रस्तुति 

Wed Mar 19 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में कल गुरुवार की शाम मानसरोवर सभागार में फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। यह कार्यक्रम रंगारंग संगीत प्रस्तुतियों और मनोभावन कार्यक्रमों से सराबोर रहेगा। कार्यक्रम […]

You May Like