नकबजनी का आरोपी 24 घण्टे में गिरफ्तार 

भोपाल।कोहेफिजा थाना पुलिस ने नकबजनी के आरोपी को 24 घण्टे में गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ईदगाह हिल्स निवासी फऱियादी संजय तलरेजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. संजय ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने उनकी दुकान में देर रात को चोरी की वारदात की. आरोपी ने दुकान का काँच तोडकर दुकान मे से मोबाइल, टीएफटी स्क्रीन,एचपी सीपीयू, हार्ड डिस्क, यूपीएस, प्रिंटर सहित नगद रूपए चोरी कर लिए.

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेजे देखेकर संदेही रोहित गौर उर्फ नानू से पूछताछ की गई. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म को स्वीकार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से चोरी के सामान भी बरामद किए. आरोपी को कोर्ट में भी पेश किया गया.

Next Post

बदहाली की मार झेल रही पुरानी कचहरी, चोरी हुई ऐतिहासिक तोप का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Wed Nov 5 , 2025
नीमच। नीमच सिटी की पुरानी कचहरी बदहाली की मार झेल रही है। पुरातत्व महत्व के कई भवन खंडहर में तब्दील होते जा रहे है। साल 2024 में कचहरी के मुख्य द्वार पर लगी प्राचीन दो तोपों में से एक तोप चोरी हो गई थी महीनों गुजर गए लेकिन तोप का […]

You May Like

मनोरंजन