अवैध शराब से भरी वैन सहित आरोपी गिरफ्तार

आष्टा. जावर पुलिस द्वारा अवैध शराब का परिवहन करते वाहन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के कब्जे से 206 लीटर अवैध शराब व वाहन जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में जावर पुलिस द्वारा बिजली ऑफिस के पास से आरोपी धर्मेंद्र गांधी को मारुति वेन में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया. आरोपी के कब्जे से कुल 206 लीटर शराब बरामद की है. जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपए बताई जाती है.

Next Post

35 लाख की लागत से होगा सड़क व नाली निर्माण

Thu Jun 19 , 2025
सीहोर. शहर को सुंदर और विकसित करने के लिए महानगर की तर्ज पर विकास कार्य किए जा रहे हैं, वार्ड क्रमांक 24 में करीब 35 लाख के विकास कार्य का भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में भूमि पूजन किया गया. वार्ड क्रमांक 24 अंतर्गत दुल्हा बादशाह कालोनी मस्जिद […]

You May Like