भोपाल। फ्रेंड्स एंड ट्राइबल सोसाइटी (वनबंधु परिषद) युवा एवं एफटीएस किड्स भोपाल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गुरुकुल संस्कार शिविर का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। 1 से 3 जून 2026 तक अरेरा कॉलोनी में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवनोपयोगी संस्कारों की शिक्षा प्राप्त की।
शिविर का उद्देश्य बच्चों को भारतीय परंपराओं, सामाजिक जिम्मेदारियों और सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ना था। तीन दिनों तक आयोजित योग, प्रार्थना, प्रेरक कहानियों, संस्कार शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक चेतना को विकसित करने के प्रयास किए गए।
कार्यक्रम की सफलता में पूजा कुलश्रेष्ठ, पूजा यादव, पूजा श्री चौकसे, क्रांति बंसल और स्मिता नाहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एफटीएस युवा भोपाल टीम एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से शिविर बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रेरणादायी एवं यादगार अनुभव बना।
