लोडिंग वाहन से ले जाई जा रही 63 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

इंदौर: जिले की बड़गोंदा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 पेटी अंग्रेजी शराब और एक लोडिंग वाहन जब्त किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की.थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदौर से मानपुर की ओर एक सफेद रंग का लोडिंग वाहन अवैध शराब लेकर जा रहा है.

सूचना पर पुलिस टीम ने फोरलेन स्थित नांदेड़-थवलाय ब्रिज के पास यात्री प्रतिक्षालय के सामने घेराबंदी की. इस दौरान अशोक लीलैंड लोडिंग वाहन नम्बर एमपी 09 जीजी 5184 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखते ही वाहन में सवार दो आरोपी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर वाहन के पीछे लोहे की चादर से छिपाकर रखी गई 53 पेटी माउंट बीयर और 10 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की बरामद हुई. जब्त शराब की कीमत करीब 2.59 लाख रुपए और वाहन की कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस ने वाहन चालक, उसके अज्ञात साथी और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

युवा सुरक्षा कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित कर रही एमपी पुलिस

Sat Jun 6 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम के राज्यव्यापी क्रियान्वयन की तैयारी के तहत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में हुआ। 2 से 4 […]

You May Like