
अशोकनगर। महिला संबंधी गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अशोकनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चंदेरी पुलिस ने दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में मुख्य आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह त्वरित कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन में की गई है।
दरअसल पीड़िता ने 5 जून को चंदेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, वह 14 मई 2026 को अपनी मौसी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। इस दौरान उसकी दूसरी मौसी सुनीता, उसकी बेटी शिवानी और उनके पड़ोसी अल्ताफ ने पीड़िता पर मुस्लिम धर्म अपनाने और अल्ताफ से शादी करने का मानसिक दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसी रात सुनीता और शिवानी की मदद से आरोपी अल्ताफ ने पीड़िता के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
जिसके बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और मुख्य आरोपी अल्ताफ खान (उम्र 26 वर्ष), निवासी लाल बाबड़ी चंदेरी को अशोकनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आरोपियों पर विभिन्न धाराओं पर केस दर्ज किया है, अन्य की तलाश जारी:
पुलिस ने आरोपियों पर
भारतीय न्याय संहिता (BNS)धारा 64(1), 64(2)(एफ), 70(1), और 351(3) म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 एवं 5 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं मामले में नामजद अन्य दो महिला आरोपी (सुनीता और शिवानी) फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश की जा रही हैं।
