गोविंदनगर। मेरा गांव मेरा तीर्थ अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा आज न्यास द्वारा संचालित उद्यानिकी परिसर में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से सैकड़ों पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई और सभी उपस्थितजनों ने वृक्षों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी तय की गई, जिसमें सभी समूह केंद्रों एवं पासीघाट नर्मदा तट पर व्यापक पौधारोपण अभियान संचालित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सरस्वती ग्रामोदय शिक्षण विकास समिति के अध्यक्ष अनिल बरोलिया, सचिव ललित पटेल, न्यास के प्रबंधक धर्मेंद्र गुर्जर, “मेरा गांव मेरा तीर्थ” के सह-संयोजक संतोष पटेल, महेंद्रपटेल, सुरेश विश्वकर्मा, मिथिलेश पटेल, जगदीश जरारिया, अरविंद पटेल, नारायण दास सरवैया, देवेंद्र पटेल, बलवान , टीकाराम बडकुर, अखिलेश पचौरी, प्रशांत पटेल, आशीष पटेल, सलिल बधरेटिया, कमल गुर्जर, आशीष बादल उमरधा, डॉ. संजीव कुमार गर्ग, रोहित पटैल, संजय पटेल , बृजेश यादव एवं विकास कुमार मोहरीर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
