936 अभ्यर्थी ने दी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पीएचडी की 390 सीटों के लिए डाक्टोरियल इंट्रेंस टेस्ट (डीईटी) का आयोजन गुरुवार को सुबह 9 से 11 बजे तक विश्वविद्यालय के विक्रम साराभाई भवन एवं विभागों में किया गया। कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा ने परीक्षा केन्द्र के प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर अभ्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आ रहा था और सभी विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं से खुश थे।

डीईटी-2025 के संयोजक प्रो. एसएस संधू ने बताया कि पीएचडी के 28 विषयों में 237 सुपरवाइजर हैं, जिनके पास लगभग 390 सीटें हैं। परीक्षा के लिए 1675 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था, इनमें नेट और जेआरएफ के 350 अभ्यार्थी हैं, जो सीधे साक्षात्कार में शामिल होंगे। 24 जुलाई को आयोजित हुई डीईटी-2025 की परीक्षा में कुल 936 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 429 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के फौरन बाद, परिणाम जारी
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने गुरुवार को एक बार फिर, परीक्षा के फौरन बाद उसी दिन संबंधित परीक्षा के परिणाम जारी करने का इतिहास रच दिया है। पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली डीईटी-2025 की परीक्षा की समाप्ति के साथ ही इसके परिणाम आने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। ये जानकारी देते हुए कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि ‘समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम’ के ध्येय वाक्य को पीएचडी प्रवेश जैसी बड़ी परीक्षा में भी चरितार्थ कर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
शाम को जारी हुए 11 विषयों के परिणाम
कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में डीईटी-2025 का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हुआ और शाम लगभग 7 बजे तक 11 विषयों के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए। कुलगुरु प्रो वर्मा ने सराहना करते हुए कहा कि इस परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रो एस एस संधू, प्रो राकेश बाजपेयी, प्रो सुरेन्द्र सिंह, कुलसचिव डॉ आरके बघेल, परीक्षा नियंत्रक डॉ रश्मि टंडन, प्रो विवेक मिश्रा, प्रो विशाल बन्ने, डॉ ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, ज्योति खराड़ी, प्राध्यापकों , अतिथि विद्वानों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा है।

Next Post

चंद्र शेखर आज़ाद को दी काव्यात्मक श्रद्धांजलि

Fri Jul 25 , 2025
इटारसी। स्थानीय प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर मानसरोवर साहित्य समिति द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार टी आर चोलकर ने की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कारगिल युद्ध में भाग ले चुके क्षेत्र के सेवानिवृत्त […]

You May Like