शिक्षक शिल्पकार की तरह राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं: सीएम डॉ मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि शिक्षक शिल्पकार की तरह होते हैं, जो साधारण विद्यार्थी को तराशकर उसे राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बनाते हैं। वे आज भोपाल में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और कहा कि समाज की प्रगति और देश के उज्ज्वल भविष्य में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। शिक्षक ही बच्चों में संस्कार, ज्ञान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करते हैं।

डॉ. मोहन यादव ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए घोषणा की कि इसी शैक्षणिक सत्र में प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालयों के भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर अधोसंरचना और समर्पित शिक्षक मिलकर शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बदलते समय के साथ नवाचार को अपनाते हुए विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों से भी समृद्ध करें।

Next Post

पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट लगने से मौत 

Wed Jan 28 , 2026
बैतूल। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के हणोतिया गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रही एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय कमलती […]

You May Like

मनोरंजन