सिवनी पहुंचा विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग, देर रात तक उमड़े श्रद्धालु

सिवनी। विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग सिवनी नगर की सीमावर्ती ग्राम नंदोरा पहुंचा, जहां उसके दर्शन के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दर्शन उपरांत यह विशालकाय शिवलिंग सोमवार तड़के सुबह करीब 4 बजे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ और दोपहर करीब 3 बजे छपारा पहुंचा।

यह शिवलिंग 33 फीट ऊंचा है, जो लगभग तीन मंजिला इमारत के बराबर है। इसका वजन करीब 2 लाख 10 हजार किलो है और इसे एक ही पत्थर से तराशा गया है। विशेष बात यह है कि इस शिवलिंग पर 1008 छोटे शिवलिंग भी निर्मित हैं।

दर्शन करने पहुंचे पीजी कॉलेज सिवनी के प्रोफेसर के.के. बरमैया, रमेश मिश्रा, ललिता मिश्रा, शिल्पी, विशाल मिश्रा और रश्मि दुबे ने इसे अत्यंत पवित्र बताते हुए कहा कि ऐसे शिवलिंग के दर्शन दुर्लभ होते हैं।

जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तैयार यह शिवलिंग 106 चक्कों वाले विशेष ट्रक के माध्यम से बिहार के चंपारण जिले में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर के लिए ले जाया जा रहा है। यह यात्रा लगभग 2300 किलोमीटर की है, जिसके लिए रास्ते में सड़कों का चौड़ीकरण और पुलों को मजबूत किया गया है। यह शिवलिंग विराट रामायण मंदिर की शोभा बढ़ाएगा और रामायण काल की कथा को दर्शाने वाले भव्य परिसर का हिस्सा बनेगा।

Next Post

सौतेले पिता की घिनौनी हरकत उजागर, नहाते समय छुपकर बनाता था तस्वीरें 

Mon Dec 15 , 2025
इंदौर. घर की चारदीवारी में भरोसे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक युवती ने थाने पहुंचकर बताया कि उसके साथ रहने वाला व्यक्ति लंबे समय से उसकी निजता पर नजर रख रहा था और छुपकर आपत्तिजनक गतिविधियां कर रहा था. जब इस हरकत का खुलासा […]

You May Like

मनोरंजन