नेशनल हाईवे-44 पर हादसा, CRPF के 2 जवान गंभीर घायल

 

नरसिंहपुर। नेशनल हाईवे-44 पर मगरधा चौराहे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सीआरपीएफ की 7वीं बटालियन के वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य जवानों को मामूली चोटें आईं। सीआरपीएफ का वाहन बालाघाट से भोपाल जा रहा था और उसमें कुल 10 जवान सवार थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टेशनगंज पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

दादा गुरू के पुण्य सानिघ्य में हुआ वृक्षारोपण व रक्तदान 

Fri Jul 17 , 2026
दमोह।जरारुधाम गौ अभ्यारण्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माँ नर्मदा के परम भक्त दादा गुरु का भव्य स्वागत किया गया। केवल मॉ नर्मदा का पवित्र जल पी कर 2100 दिनों से निराहार रहकर माँ नर्मदा की पवित्र परिक्रमा कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने प्रेरणादायी प्रवचनों […]

You May Like