
दमोह।जरारुधाम गौ अभ्यारण्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माँ नर्मदा के परम भक्त दादा गुरु का भव्य स्वागत किया गया। केवल मॉ नर्मदा का पवित्र जल पी कर 2100 दिनों से निराहार रहकर माँ नर्मदा की पवित्र परिक्रमा कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने प्रेरणादायी प्रवचनों से धर्म, सेवा, गौ-संरक्षण एवं मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए, परिक्रमा की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर दादा गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।जरारुधाम गौ अभ्यारण्य में वृह्द वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिमसें मध्यप्रदेश शासन के पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री माननीय श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी के सनिध्य में 2100 पौधों का सफल रोपण किया गया एवं मंत्री जी के द्वारा लगातार इन वृक्षों के संरक्षण कार्य हेतु जरारूधाम गौ अभ्यारण्य समिति को भी निर्देशित किया गया।
सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए टाईम्स कॉलेज, दमोह के एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने जरारुधाम गौ अभ्यारण्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रक्तदाताओं का पंजीकरण, व्यवस्था संचालन तथा जनजागरूकता में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शिविर में अनेक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। एन एस एस ईकाई के स्वयंसेवको तनीषा चौरसिया, अदिति चौरसिया, अयुष तिवारी, राशि ठाकुर, कृष्णा शर्मा संकेत पाण्डे, एवं क्रिश नामदेव ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र (ब्मतजपपिबंजम) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर डॉ. सुशील गुप्ता, नरेन्द्र बजाज, गोपाल पटेल, शिवचरण पटैल, साधु सिंह, पं नरेन्द्र दुबे, कैलाश शैलार, सहित महाविद्यालय स्टाफ व अन्य जनप्रतिनिधि व श्रद्धालुजनों की उपस्थिति रही।
