सेवा से संकल्प अभियान के तहत कौशल विकास आधारित नाटक का मंचन

आलीराजपुर । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस क्रांतिकारी शहीद छीतुसिंह किराड़ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आलीराजपुर में ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के अंतर्गत कौशल विकास आधारित नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं रोजगारपरक क्षमताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मीना सोलंकी ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल का विकास भी आवश्यक है। कौशल आधारित गतिविधियां विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने तथा रोजगार के विभिन्न अवसरों से जुड़ने में सहायता करती हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राकेश आवासिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं कौशल को पहचानकर निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नाटक जैसे रचनात्मक माध्यम विद्यार्थियों में संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए प्रभावी नाटक का मंचन किया। नाटक में प्रशिल चौहान, शाक्षी अजनार, तेजस्वी कनेश, पप्पू चौहान, अल्पेश डुडवा, रंजित डावर, प्रियंका चौहान, रमेश कलेश एवं कादू सिंह डुडवे ने विभिन्न भूमिकाओं का प्रभावी निर्वहन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित था.

Next Post

व्यापार, एआई और ताइवान तनाव के बीच ट्रंप करेंगे शी का स्वागत

Wed Sep 23 , 2026
वाशिंगटन, 23 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्यापार, एआई और ताइवान तनाव के बीच बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का वाशिंगटन में स्वागत करेंगे। तीन दिवसीय इस राजकीय यात्रा के दौरान दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के बीच व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ताइवान […]

You May Like