सौतेले पिता की घिनौनी हरकत उजागर, नहाते समय छुपकर बनाता था तस्वीरें 

इंदौर. घर की चारदीवारी में भरोसे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक युवती ने थाने पहुंचकर बताया कि उसके साथ रहने वाला व्यक्ति लंबे समय से उसकी निजता पर नजर रख रहा था और छुपकर आपत्तिजनक गतिविधियां कर रहा था. जब इस हरकत का खुलासा हुआ तो पीड़िता को धमकाया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती है. कुछ दिनों से उसे शक हो रहा था कि घर के भीतर कुछ गड़बड़ है. बाद में उसे पता चला कि उसका सौतेला पिता विश्वपाल रोजाना उसके पलंग के नीचे छुपकर बैठता था और जब वह कमरे में नहाती थी, तब उसके फोटो और रील बनाता था. युवती ने जब एक दिन उसे रंगे हाथों पकड़ लिया, तो आरोपी ने डराने धमकाने की कोशिश की. इस घटना से घबराई युवती ने पूरी बात अपनी मां को बताई. इसके बाद मां बेटी दोनों बाणगंगा थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है.

Next Post

गोलीकांड: ईगो बना वारदात की वजह, उज्जैन तक पहुंची जांच

Mon Dec 15 , 2025
इंदौर. भूतनाथ मंदिर परिसर में हुई फायरिंग की घटना को लेकर जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस जांच में अब इस वारदात का उज्जैन कनेक्शन सामने आया है. शुरुआती पड़ताल में मामला अचानक हुए विवाद से जुड़ा पाया है, जिसे हमलावरों ने […]

You May Like