कांग्रेस ने दतिया की जनता को सिर्फ वोट बैंक समझा : हेमंत खण्डेलवाल

दतिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को दतिया में सेवढ़ा एवं भाण्डेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और विकास कार्यों से भारतीय जनता पार्टी दतिया उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। कांग्रेस ने दतिया की जनता को सिर्फ वोट बैंक समझा, जबकि भाजपा ने जनता की सेवा कर विकासवाद की राजनीति को प्रमुखता दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से उपचुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित है। खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है। जनता के विश्वास व आशीर्वाद से भाजपा दतिया उपचुनाव में भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। भाजपा की जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं होगी, बल्कि यह वर्षों से जनता की सेवा, विकास और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का सम्मान होगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में जुटा हुआ है। बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठन पूरी मजबूती से कार्य कर रहा है। जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और यही विश्वास पार्टी को प्रचंड जनादेश दिलाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी सुविधानुसार चुनावी गणित और दावे कर सकते हैं, लेकिन दतिया की जनता विकास और काम के आधार पर मतदान करती है। दतिया की जनता विकास कार्यों को गति देने के लिए एक बार फिर कमल खिलाकर विकासवाद की राजनीति पर अपनी मुहर लगाएगी।

खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की जो मजबूत नींव रखी गई है, उसका सबसे बड़ा श्रेय डॉ. नरोत्तम मिश्रा को जाता है। उनके नेतृत्व में दतिया में सड़क, शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, अधोसंरचना सहित अनेक विकास कार्य हुए, जिन्होंने क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया। खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। कांग्रेस ने वर्षों तक दतिया की जनता को केवल वोट बैंक समझा, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने जनता की सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर कार्य किया। भाजपा के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। यही कारण है कि दतिया में हुए अधिकांश बड़े विकास कार्य भाजपा सरकारों के कार्यकाल में हुए हैं।

बैठकों के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, सीताराम आदिवासी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख, रमेश आदिवासी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

वैभव सूर्यवंशी ने टी 20 में रचा इतिहास

Thu Jul 23 , 2026
हरारे, 23 जुलाई (वार्ता) हरारे तेज़ी से वैभव सूर्यवंशी का पसंदीदा मैदान बनता जा रहा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में शतक लगाकर क्रिकेट की दुनिया को चकित करने के कुछ महीनों बाद, 15 साल के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने गुरुवार को उसी मैदान पर […]

You May Like