
भोपाल।शहर के कोलार थाने का घेराव रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया. मोहित सोनी ने बताया कि क्षेत्र में गौ रक्षकों के साथ एक परिवार द्वारा मारपीट की गई. मारपीट करने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं होने से घेराव किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया. आरोपी ने गौ रक्षकों से सीधे तौरा पर अपनी गलती के लिए सार्वजनिक माफी मांगी. जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने भी शांतिप्रिय तरीके से कोई प्रकरण नहीं दर्ज कराया. सोनी ने बताया कि क्षेत्र में एक बीमार गाय का इलाज करने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अनुरोध किया था. जिस पर गौपालक भड़क गया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौच करने लगा. गाय की सुरक्षा को लेकर इस बीच सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हो गए और बीमार गाय का इलाज भी कराया गया.
