शहर में लोगों की सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करें 

भोपाल।शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने रविवार को कमिश्नर कार्यालय सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा हिन्दू उत्सव समिति की संयुक्त बैठक ली. दुर्गाउत्सव गरबा रामलीला रावण दहन चल समारोह प्रतिमा विसर्जन के दौरान आमजन की सुरक्षा को लेकर इस दौरान चर्चा की गई. बैठक में भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारी, शान्ति समिति के पदाधिकारी, दुर्गा उत्सव समिति एवं आयोजक/राम बारात/दशहरा जुलूस/रावण दहन/झांकी चल समारोह के संरक्षक, डीजे संचालक, गरबा आयोजक, पीडब्लूडी, एमपीईबी, भोपाल मेट्रो व नगर निगम के जोनल अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे.

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त मिश्र ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व शहर में बड़ी ही धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला प्रमुख त्यौहार है. इस दौरान भारी संख्या में शहर एवं दीगर शहरो व कस्बों की जनता त्यौहार का आनंद लेने झांकी स्थलों एवं गरबा स्थलों पर आती हैं, जिनकी सुरक्षा एवं पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दुर्गा पंडालों एवं गरबा स्थलों पर सीसीटीव्ही कैमरे अनिवार्य रुप से लगवाएं, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला वालंटियर भी लगाएं. उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व, गरबा महोत्सव, रामलीला, रावण दहन, चल समारोह, जुलूस व प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सावधानियां बरतते हुए आमजन की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखें. झांकी एवं गरबा इत्यादि कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समय पर बंद करें, साथ ही लाउडस्पीकर एवं डीजे नियत समय व डेसीबल में बजाये, अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

बैठक में पधारे गणमान्य नागरिको से भी सुझाव एवं समस्या जानी गई एवं उनका त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए गए. साथ ही पिछ्ले त्यौहारों के दौरान दिखी कमियां के बारें मे चर्चा की गई, तत्संबंध में चर्चा कर अधिकारियों द्वारा अश्वासन दिया गया.

Next Post

वामपंथी विचारधारा ने रोकी विकास की राहें : शाह

Sun Sep 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 सितम्बर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पिछड़ेपन के लिए वामपंथी उग्रवाद को सबसे बड़ा कारण बताते हुए कहा है कि जो लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि वामपंथी उग्रवाद पिछड़ेपन के कारण फैला वे देश को गुमराह कर रहे हैं। […]

You May Like