ओवरब्रिज के नीचे प्रदर्शन ने जाम किया सतना, घंटों ठप रही शहर की यातायात व्यवस्था

सतना: एक बार फिर ओव्हरब्रिज के नीचे लगे जाम के कारण पूरे शहर की यातायात व्यवस्था न सिर्फ लडख़ड़ा गई बल्कि सडक़ों पर मौजूद लोग घंटों रेंगते रहे. इस दौरान लोगों की मदद के लिए व्यवस्था के नाम पर कहीं कोई नजर नहीं आया.गौरतलब है कि पुराने पोलिटेक्निक भवन के सामने राष्ट्रीय राज मार्ग 75 में ब्रिज के ठीक नीचे आंदोलनकारियों ने कार्रवाई मांग को लेकर सडक़ पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया. दोपहर 3 बजे के आसपास शुरू हुआ यह प्रदर्शन बताया जाता है कि शाम साढ़े 6 बजे तक अनवरत चलता रहा.

इस दौरान व्यवस्था से जुड़े किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने अनशनकारियों को सडक़ से हटाने की कोशिश नहीं की. टूवे मार्ग के एक हिस्से में हो रहे प्रदर्शन की वजह से धीरे धीरे लोग एक ही रास्ते से आने जाने लगे और कुछ ही देर में ओव्हरब्रिज के नीचे सिविल लाइन की ओर और इधर सर्किट हाउस के नीचे तक ऐसा जाम लगा कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया.

इस जाम का परिणाम यह हुआ कि लोगों ने जिस रास्ते को अपने गंतव्य तक पहुंचे के लिए उर्पयुक्त माना उसी पर अचानक चार पहिया दो पहिया आटो ई रिक्शा का बोझ इतना बढ़ गया कि कहीं से भी निकलने की कोई गुंजाइस नहीं रही. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्टेशन रोड की यह स्थिति हो गई कि समय पर रेलवे स्टेशन पहुंचने वालों ने अपने वाहन को बीच रास्ते में छोडक़र भागकर ट्रेनें पकड़ी.

शाम को लगे इस जाम की वजह से कोचिंग और ट्यूशन से लौटने वाले बच्चे-बच्चियां भी अपने दो पहिया वाहन के साथ हैरात परेशान सडक़ खुलने के इंतजार में घंटों एक ही स्थान पर खड़े रहे. कुछ के परिजन मदद के लिए घर से सडक़ तक आए भी पर वहां तक नहीं पहुंच पाये जहां वे बच्चे रास्ते के लिए इंतजार कर रहे थे. घटों रेंगे शहर के यातायात ने एक बार फिर व्यवस्था पर प्रश्नचन्हि खड़ा कर दिया है.उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी ओव्हरब्रिज के ऊपर पुलिस वाहन बिगड़ जाने से इस प्रकार की स्थिति वन चुकी है. इसके बावजूद जिम्मेदार जिम्मेदार अमला इस प्रकार के घटना ग्रम को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा और शहर की जनता वेवजह परेशान होती है. इस मामले में यातायात व्यवस्था से जुड़े लोगों से पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने अपनी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

Next Post

जेसीबी पर चढ़े पूर्व हिउस अध्यक्ष गिरफ्तार

Sun Dec 28 , 2025
सीहोर। बीते रविवार को आष्टा में करणी सेना और वर्ग विशेष के बीच हुआ विवाद अभी थमा नहीं है कि शनिवार को हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष कालू भट्ट अपने एक साथी के साथ जेसीबी पर चढ़कर वीडियो बनाने लगे कि अगर पथराव करने वालों के मकानों पर बुलडोजर […]

You May Like