यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैयारा’ का टीज़र रिलीज

मुंबई, (वार्ता) यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की आने वाली फिल्म ‘सैयारा’ का टीज़र रिलीज हो गया है।

यशराज फिल्मस ने आज अपनी आगामी फिल्म ‘सैयारा’ का दिल छू लेने वाला टीज़र जारी किया, जिससे एक बार फिर रोमांस को बड़े पर्दे पर जिंदा करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म के जरिए यशराज फिल्म्स अहान पांडे को हिंदी सिनेमा में बतौर हीरो लॉन्च कर रही है। उनके साथ अनीत पड्डा नजर आएंगी जिन्होंने वेब सीरीज़ बिग गर्ल्स डोंट क्राई में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

टीज़र में फिल्म के टाइटल ‘सैयारा’ का भी खूबसूरत मतलब बताया गया है। शब्दार्थ के अनुसार, सैयारा एक भटकता हुआ खगोलीय पिंड होता है, लेकिन शायरी में यह शब्द किसी चमकदार, स्वप्निल, और अप्राप्य चीज या व्यक्ति को दर्शाने के लिए प्रयोग होता है।एक ऐसा सितारा जो हमेशा चमकता है, राह दिखाता है, पर कभी पूरी तरह पास नहीं आता। फिल्म सैयारा 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

अल्लू अर्जुन हर भाव को पूरी शिद्दत के साथ प्रस्तुत करते हैं : सुकुमार

Sat May 31 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक सुकुमार का कहना है कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हर भाव को पूरी शिद्दत के साथ प्रस्तुत करते हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर, शनिवार 31 मई को शाम 7:30 […]

You May Like