उज्जैन की लोक गायिका यशस्विनी निगम राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान से अलंकृत

उज्जैन। लोक संगीत, गीत एवं लोकनाट्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उज्जैन की लोक गायिका यशस्विनी निगम को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। गुजरात के वलसाड स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण केंद्र में 5 अप्रैल को आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ यूनिवर्स और धरा धाम अंतरराष्ट्रीय गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा, संस्कृति रक्षा एवं मानवता के प्रति विशिष्ट योगदान देने वाली देश भर की 51 उत्कृष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें उज्जैन की यशस्विनी निगम शामिल हैं। इस अवसर पर प्रो. अजितकुमार जैन, प्रो. जनक सिंह मीणा, डॉ. डीआर रेवाला, डॉ. अभिषेक कुमार और डॉ. सौरभ पांडेय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह में लोक गायिका को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की गई।

 

लेखन में भी सक्रिय

 

माच कला और लोक संगीत को सहेजने में यशस्विनी निगम राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर निरंतर सक्रिय हैं। वे लोक गायन के साथ-साथ गीत और लोकनाट्य लेखन में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उनका यह कार्य लोक विद्या को जीवित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

गर्भपात के नाम पर नर्सिंग होम संचालिका को फंसाने की साजिश, पुलिस ने ब्लैकमेलर गिरोह को दबोचा

Tue Apr 7 , 2026
देवास। शहर के तराणी कॉलोनी स्थित श्रीराम नर्सिंग होम की संचालिका डॉक्टर की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो […]

You May Like