अरेड़ी में 1.08 करोड़ से बनेंगी 20 शासकीय दुकानें, विधायक ने किया भूमिपूजन

भोपाल। फंदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अरेड़ी में 1 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से 20 शासकीय दुकानों का निर्माण कराया जाएगा. हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. उपसरपंच जीवन सिंह यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से इन दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है. इससे गांव में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यवसाय के अवसर मिल सकेंगे. दुकानों के निर्माण से पंचायत को भी आय का एक स्थायी स्रोत मिलेगा. भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अशोक मीना, जनपद सदस्य संतोष लोधी, सरपंच कलाबाई, उपसरपंच जीवन सिंह यादव, जनपद पंचायत फंदा की सीईओ शिवानी मिश्रा, हुजूर एसडीएम सोनकिया, तहसीलदार, आरआई, पटवारी और इंजीनियर सहित पंचायत सचिव इंद्र सिंह राजपूत और रोजगार सहायक गुंजा मौजूद रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए.

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाले 191 उद्योगों को बंद करने का निर्देश

Sat Nov 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण के उपायों में तेजी लाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देने के साथ ही इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण उपकरण […]

You May Like