कचरा फैलाने वाले 9 व्यापारियों पर 6500 जुर्माना

सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत ही नगर पालिक निगम आयुक्त राजकुमार खत्री गुरुवार रात

सफाईमित्रों की टीम सहित अचानक कटरा बाजार के तीनबत्ती क्षेत्र में पहुँचे और सफाई व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने कटरा बाजार में कपड़ा व्यवसायी सहित कुल 9 व्यापारियों की दुकान के आसपास कचरा पाये जाने पर कुल 6500 रूपये के जुर्माने की कार्यवाही कराई। विनोद रैकवार पर 500 रुपए, सत्या डोसा पर 2000 रुपए, अर्बन शोरूम पर 500 रुपए, नायक किरना पर 500 रुपए, शर्मा आइसक्रीम पर 500 रुपए, वीरेंद्र ठाकुर पर 500 रुपए, निश्चल पर 500 रुपए, आइसक्रीम पार्लर पर 1000 रुपए और मनोहर पर 500 रुपए का जुर्माना कर आगे से गंदगी न फैलाने व स्वच्छ सर्वेक्षण में अपना सहयोग देने हेतु समझाईस दी । उन्होंने तीनबत्ती से कटरा बाजार क्षेत्र, गुजराती बाजार, नमकमंडी, विजय टॉकीज चौराहा एवं बस स्टैंड के आसपास संचालित सफाई कार्यों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। बाजार क्षेत्रों में खड़े ठेले आदि अन्य अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये एवं सुबह तक न हटने की स्थिति में अतिक्रमण सामग्री जब्त करने हेतु अतिक्रमण दल को निर्देशित किया।

Next Post

फ्रिज में धमाके से फ्लैट में लगी आग

Fri May 15 , 2026
इंदौर। बिचौली मर्दाना क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत के छठे फ्लैट में फ्रिज में हुए धमाके के बाद भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया और कोई जनहानि नहीं हुई. जानकारी के अनुसार आग नोबल अस्पताल […]

You May Like