
ग्वालियर। भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी भव्य रथ पर विराजमान होकर ग्वालियर की सड़कों पर नगर भ्रमण करेंगे और संपूर्ण वातावरण हरे कृष्ण महामंत्र से गुंजायमान हो उठेगा। यह आयोजन 18 जुलाई, शनिवार को।दोपहर 03 बजे से प्रारंभ होगा।
रथयात्रा मार्ग जीवाजी क्लब, अचलेश्वर मंदिर, इंदरगंज चौराहा, दाल बाज़ार, नया बाज़ार, लोहिया बाज़ार, ऊंट पुल, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाज़ार, नई सड़क, हनुमान चौराहा होते हुए गोयल वाटिका तक तय किया गया है। आयोजकों ने आह्वान किया है कि इस ऐतिहासिक रथयात्रा में अवश्य पधारें एवं श्री जगन्नाथ प्रभु के दिव्य दर्शन का पुण्य प्राप्त करें।
