रीवा। सिरमौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, क्योटी तिराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दोनों संदिग्ध ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। घेराबंदी के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा और तलाशी में 7 ग्राम 790 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
Next Post
कांग्रेस सेवादल ने संगठन विस्तार की रणनीति की समीक्षा की
Sat Aug 22 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने, विस्तार, प्रशिक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा […]

You May Like
-
10 months ago
नेपाल में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, 10 घायल