श्योपुर में मेन्यू अनुसार भोजन न देने वाले समूह के साथ निष्क्रिय सीएसी हटेंगे

श्योपुर: कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्कूलों में मेन्यू अनुसार भोजन न देने वाले स्वसहायता समूहों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई वर्षों से कार्यरत निष्क्रिय सीएसी को भी हटाया जाए। उदासीनता बरतने वाले प्राचार्यों और शाला प्रभारियों के खिलाफ भी समीक्षा के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर वर्मा जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कलेक्टर वर्मा ने पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को प्रोटोकॉल और मेन्यू अनुसार भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्याह्न भोजन प्रदान करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगभग सवा सौ जिला और विकासखंड स्तर के अधिकारियों को 5-5 स्कूलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी नियमित रूप से स्कूलों का भ्रमण करेंगे और बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिए कि सीएसी लगातार स्कूलों का निरीक्षण करें और प्रतिदिन किसी न किसी स्कूल में विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन करें। शिक्षा विभाग, बीआरसी, सीएसी और बीएसी की यह जिम्मेदारी होगी कि सभी विद्यालयों में बच्चों को मेन्यू अनुसार सम्मानजनक तरीके से भोजन उपलब्ध कराया जाए।

Next Post

हाईवा अनियंत्रित होकर पलटा

Tue Nov 11 , 2025
जबलपुर: ग्वारीघाट रोड पर हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के मुताबिक ग्वारीघाट रोड पर सीवर व सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाईवे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया‌। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। Facebook Share […]

You May Like