नयी दिल्ली 22 अगस्त (वार्ता) संसद भवन परिसर में एक शख्स ने शुक्रवार सुबह घुसने की कोशिश जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।
नयी दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह लगभग 5:50 बजे संसद भवन की चारदीवारी पर एक व्यक्ति चढ़ने की कोशिश कर रहा था। उसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और दिल्ली पुलिस के जवानों ने तुरंत पकड़ लिया।
उन्होंने कहा कि युवक ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राम (20 वर्ष) बतायी है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
