कफ सिरप से बच्चों की मौत पर पोस्टमार्टम तक नहीं कराया, सरकार कंपनी के मालिक को बचा रही: नायक

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कफ सिरप पीने से जिन बच्चों की मौत हुई, उनका पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया। नायक का आरोप है कि यह लापरवाही नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई कार्रवाई है ताकि सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी इस बात का सबूत है कि पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। नायक ने मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।

Next Post

रीवा में दूसरे दिन भी सुबह से जारी है रिमझिम बारिश

Sat Oct 4 , 2025
रीवा। रीवा में मौसम इस समय सुहाना है, दूसरे दिन भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है. सुबह धूप निकलने के बाद 10 बजे से बारिश शुरू हुई और रूक-रूक कर रीवा एवं मऊगंज में बारिश हो रही है. अब तक जिले में 830 मिली मीटर वर्षा हो […]

You May Like