
रीवा। रीवा में मौसम इस समय सुहाना है, दूसरे दिन भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है. सुबह धूप निकलने के बाद 10 बजे से बारिश शुरू हुई और रूक-रूक कर रीवा एवं मऊगंज में बारिश हो रही है. अब तक जिले में 830 मिली मीटर वर्षा हो चुकी है. सबसे ज्यादा हुजूर एवं गुढ़ तहसील में वर्षा दर्ज की गई है. जबकि जवा और त्योंथर तहसील में अन्य तहसीलो के अपेक्षा कम वर्षा हुई है. इस बार समय पर बारिश शुरू हो गई थी. लेकिन अगस्त महीने में कम बारिश हुई है और अब मानसून विदा होने के साथ झमाझम बारिश अक्टूबर में शुरू है. मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिन और बारिश की संभावना है. इस समय धान की फसल के लिये यह बारिश लाभदायक है. लेकिन अन्य फसलो के लिये नुकसान दायक है.
