जन्माष्टमी के त्योहार के बाद, अब बॉलीवुड सितारे गणेशोत्सव की तैयारी में जुट गए हैं। गणेश चतुर्थी का त्योहार 7 सितंबर से शुरू हो रहा है और इस अवसर पर बॉलीवुड सितारे अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना करेंगे।
शिल्पा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी की तैयारी की शुरू कर दी है। उन्होंने अपने घर को सजाने और गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हर साल वो अपने घर पर बप्पा का वेलकम करती हैं। सिर्फ शिल्पा ही नहीं सलमान खान से शाहरुख खान तक अपने घर बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं।
