सूबेदार के फार्म हाउस, हार्डवेयर दुकान मेें चोरी

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत ग्राम रिठौरी स्थित चोरों ने सूबेदार के फार्म हाउस में धावा बोलते हुए 95 हजार रूपए की गृहस्थी का सामान पार कर दिया। वहीं तिलवारा थाना अंतर्गत  लम्हेटा रोड स्थित हार्डवेयर दुकान में चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी 22 हजार रूपए समेत मशीनें चोरी कर ले गए। रांझी पुलिस के मुताबिक  सुबेदार मेजर पवन कुमार शर्मा निवासी मानेगांव चंपानगर रांझी  का फार्महाउस ग्राम रिठौरी में है जहां उनके माता पिता रहते थे.

जो माह अगस्त में   माता का देहांत के पश्चात   पिता साथ चंपनानगर में रहने लगे थे। चोरों ने  फार्म हाउस का ताला तोडक़र  95 हजार रूपए की गृहस्थी का सामान, मोपेट चोरी कर ले गए।     इसी प्रकर तिलबारा पुलिस ने बताया कि राममिलन चक्रवर्ती निवासी सोनी कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पवन हार्डवेयर की दुकान  साँई मंदिर के पास लम्हेटा रोड पर है  बीती रात्रि 9 बजे वह अपनी दुकान में ताला बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह 9 बजे करीब वह दुकान आकर देखा तो   दुकान के ताले टूटे थे एंव सटर उठी हुई थी नगदी 22 हजार रूपए, हेमर मशीन, हेमर बिट अन्य सामान गायब था।

Next Post

खितौली में मिला मादा बाघ का शव

Thu Jan 9 , 2025
उमरिया: क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व ने बताया कि बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया अन्तर्गत वन परिक्षेत्र पनपथा बफर के बीट खितौली के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 501 में एक मादा बाघ शावक जिसकी उम्र लगभग 2 वर्ष है, का शव गश्ती के दौरान मौके पर वन विभाग की टीम को मिला […]

You May Like