नोटिस जारी कर दी चेतावनी, जल्द से जल्द हटाई जाए दीवार

सेना की 11 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का मामला

जबलपुर: कैंट बोर्ड अंतर्गत कटंगा में आर्मी की करीब 11 एकड़ बेशकीमती जमीन पर किए जा रहे अवैध रूप से निर्माण के मामले पर कैंट बोर्ड शनिवार को एक्शन मोड पर आ गया है। जानकारी के अनुसार कैंट बोर्ड प्रशासन ने कब्जा कर निर्माण करने वाले संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर दिया है । जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि खुली रक्षा भूमि में बनाई जा रही दीवार को तत्काल हटाया जाए। वहां बोर-वेल खनन कार्य को भी बंद कराया जाए। कैंट बोर्ड ने निर्माण कार्य करने के मामले में कल्याणकारी गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित को नोटिस भेजा है। विदित हो कि कुछ दिन पहले जब डिफेंस की जमीन पर बिल्डर द्वारा कब्जा कर दीवार खड़ी करने की बात डिफेंस के आला अधिकारियों तक पहुंची थी तो तत्काल उसके बाद खुद लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत जनरल अफसर कमांडिंग मौके पर पहुंचे थे और कैंट बोर्ड प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

झंडे लगाकर दूसरा रूप देने की तैयारी
गौरतलब है कि पिछले करीब एक सप्ताह से डिफेंस की जमीन पर कब्जा कर बिल्डर द्वारा निर्माण कार्य करवाने का मामला उठा हुआ है। इसी बीच कब्जाधारी ने इस जमीन के चारों तरफ भगवा झंडे लगा दिए हैं। मतलब साफ है कि धार्मिक झंडे लगाकर पूरे मामले को दूसरा रूप दिया जा रहा है।
बिना स्वीकृति के निर्माण करना अवैधानिक
जानकारी के अनुसार कैंट क्षेत्र के अंतर्गत जीएलआर सर्वे क्रमांक 59 जो कि भूमि वर्गीकरण में बी-4 श्रेणी में आती है। वह भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के अधिपत्य की है। उक्त खुली रक्षा भूमि रक्षा संपदा अधिकारी जबलपुर वृत के अधिकार क्षेत्र अंतर्गत आती है। वहीं कैंट सीमा के अंदर बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य अवैधानिक है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही निश्चित होनी मानी जा रही है। मतलब कब्जा करने वाले को अभी नोटिस दिया गया है उसके बाद उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित है।

Next Post

फिल्म 'नादानियां' का ट्रेलर रिलीज

Sun Mar 2 , 2025
मुंबई, 02 मार्च (वार्ता) इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘नादानियां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म नादानियां के जरिए सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी और बोनी कपूर की […]

You May Like