मंडी की दुकान बेचने के नाम पर 3.17 लाख हड़पे

जबलपुर: पनागर कृषि मंडी की दुकान बेचने का सौदा कर धोखेबाज ने 3 लाख 17 हजार रूपए हड़प लिए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक रामजी सराफ 41 वर्ष पिता राजेन्द्र कुमार सराफ निवासी पनागर शिवाजी वार्ड थाने के सामने ने रिपोर्ट दर्ज कराई किया उप कृषि मंडी पनागर की दुकान का सौदा उससे संजय सोनकर के साथ 31 अक्टूबर 2023 को 3 लाख 17 हजार रूपये में किया गया था.

जिसमें 67 हजार रूपये नगद एवं 2 लाख 50 हजार रूपये एमपी आनलाईन फोन पे के माध्यम से दिये गये थे। संजय सोनकर के द्वारा स्टाम्प पर चुकतानामा लिखकर दिया गया था। पैसा लेने के बाद संजय सोनकर के द्वारा अपनी 10 नम्बर की दुकान को संजय हसानी पिता चमनलाल हसानी 41 वर्ष निवासी 69 सिंधी कलोनी गुरूनानक वार्ड पनागर को 3 लाख 20 हजार रूपये में बिक्री कर दी गयी।

संजय सोनकर से अपना पैसा वापस मांगने पर संजय सोनकर के द्वारा अपनी भानतलैया स्थित दुकान का एग्रीमेन्ट किया गया था। लेकिन संजय सोनकर के द्वारा भानतलैया स्थित दुकान रामजी सराफ को नहीं दिया गया। इसके बाद 3,17,000 रूपए का फर्जी चैक दिया गया, जिसको उसने बैंक में लगाया जो कि बैंक के माध्यम से बाउंस हो गया। अब तक 3 लाख 17 हजार रूपये वापस नहीं किये गये। जांच में पाया गया कि संजय सोनकर पिता स्व. मगनलाल सोनकर निवासी घमापुर के द्वारा कपटपूर्वक धोखाधड़ी कर पनागर कृषि उपज मंडी दुकान नं. 10 बेचने के नाम पर 3,17,000 रूपए लेकर संजय हासानी को बेच दिया गया।

Next Post

मासूम के साथ नाबालिग ने की हैवानियत

Sat Nov 15 , 2025
जबलपुर: अधारताल में रहने वाली एक आठ साल की मासूम के साथ नाबालिग ने हैवानियत और दरिंदगी कर दी। जब परिजनों को इसका पता लगा तो उनके पैरे तले जमीन खिसक गई। फूल जैसी मासूम के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।पुलिस सूत्रों […]

You May Like