वर्क फार होम के नाम पर 1. 96 लाख की ठगी

जबलपुर। गंजीपुरा निवासी युवक से साइबर ठग ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1 लाख 96 हजार की ठगी कर दी। पीड़ित की शिकायत पर लार्डगंज पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस ने बताया कि हरीश कुमार बुधरानी 48 वर्ष निवासी गंजीपुरा ने लिखित शिकायत की कि उसके मोबाइल में वर्क फ्रॉम होम टेलीग्राम ऐप पर विज्ञापन आया जिसमें क्लिक करके उसके द्वारा लगभग 10-12 बार यूपीआई के माध्यम से 1 लाख 96 हजार रूपये भेजे गये, पैसे भेजने के बाद उससे पुनः 20 प्रतिशत रूपये और मांगे गये तब उसे ज्ञात हुआ कि उसके साथ सायबर ठगी हो गयी है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ छल पूर्वक यूपीआई के माध्यम से 1 लाख 96 हजार रूपये की ठगी की गई है।

Next Post

पति को छुड़ाने थाने के गेट पर लेटी महिला

Sat Feb 15 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 15 फरवरी, रीवा सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल मैकेनिक को पूंछताछ के लिये हिरासत में लिया. जिसके बाद उसकी पत्नी थाने के सामने लेट कर पति को छोडऩे के लिये हंगामा किया. चोरी और लूट के मोबाइल का लॉक तोडऩे के आरोप में पुलिस ने पूछताछ के […]

You May Like