सतना: पेंच नेशनल पार्क सिवनी में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव प्रतियोगिता 2025 में भागीदारी के लिए सतना का दल रवाना हो गया.
जिला मास्टर ट्रेनर इको क्लब मोहित गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव 2025 का आयोजन पेंच नेशनल पार्क सिवनी में हो रहा है. लिहाजा राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव प्रतियोगिता में जिले के प्रतिनिधित्व के लिए मार्गदर्शी शिक्षक श्रीमती संध्या पाण्डेय विद्यार्थियों के दल के साथ रवाना हुईं.
उक्त प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले सतना के विद्यार्थियों में राज पाल, सोहन लाल, रेखा सिंह और माण्डवी गौतम समेत 5 सदस्यीय दल सम्मिलित है. मास्टर टे्रनर श्री गर्ग के अनुसार राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव 27-29 अक्टूबर तक चलेगा. जिसमें पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रश्र मंच प्रतियोगिता एवं जंगल सफारी, ट्रैकिंग, चित्रकला, कहानी लेखन व नाटक आदि कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जिसमें सम्मिलित होने के बाद सतना के दल की वापसी 30 अक्टूबर को होगी.
