हत्यारे पति को आजीवन कारावास की सजा

 

छिंदवाड़ा. घरेलू बात को लेकर हुए विवाद में हत्यारे पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई की फिर उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दिया. उक्त मामले में अपर सत्र न्यायालय जुन्नारदेव के द्वारा आरोपी पति लच्छेराम उर्फ लच्छीराम भारती पिता सुकलाल भारती 53 वर्ष निवासी 50 ग्राम झिरपा थाना माहुलझिर को धारा 103 (1) बीएनएस में आजीवन सश्रम कारावास और 2000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 जुलाई 2025 को ग्राम झिरपा निवासी दिलीप राय ने थाना माहुलझिर पुलिस को बताया कि बारिश बंद होने पर वह दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत जाकर तालाब की मेड पर खड़ा होकर बगल के खेत मालिक आरोपी लच्छेराम भारती को आवाज लगाया तो खेत में बने मकान से कोई आवाज नहीं आई तब मैने घर के पास जाकर देखा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और लच्छेराम भारती की पत्नी विनिता भारती घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी हुई है उसके शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे है. मैने घर के आसपास लच्छेराम भारती को देखा व आवाज लगाई परन्तु लच्छेराम भारती व उसकी लड़की परिनीता कहीं दिखाई नहीं दिये एवं अभियुक्त को फोन लगाने पर उसका फोन बंद आ रहा था. आरोपी लच्छे राम शराब पीने का आदि था और शराब पीकर हमेशा अपनी पत्नी विनिता के साथ लडाई झगड़ा कर मारपीट करता रहता था मुझे संदेह है कि अभियुक्त लच्छेराम भारती ने अपनी पत्नी विनिता भारती की मृत्यु की है। की रिपोर्ट पर से सहायक उनि पुरुषोत्तम ठाकुर के द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गई थी एवं धारा 103(1) बीएनएस की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध कर लच्छेराम भारती को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में लच्छेराम ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई 2025 को उसका विवाद होने पर उसने डंडे से अपनी पत्नी विनिता की पिटाई कर दिया फिर मुंह दबाकर उसका गलाघोंट कर उसकी हत्या कर वहां से फरार हो गया था. उक्त मामले में अपर सत्र न्यायाधीश जुन्नारदेव द्वारा आरोपी लच्छेराम भारती को धारा 103 (1) बीएनएस में आजीवन सश्रम कारावास से दंडित किया है.

Next Post

शाजापुर से पहली बार केंसर मरीज को किया एयर लिफ्ट

Thu Aug 6 , 2026
शाजापुर, शाजापुर ही नहीं, बल्कि यह उज्जैन संभाग के लिए संभवत: पहला अवसर होगा, जब किसी मरीज को इलाज के लिए एयर लिफ्ट किया गया हो. स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की त्वरित मदद का परिणाम रहा कि केंसर मरीज को प्रदेश शासन की पीएम श्री एयर एंबुलेंस की सहायता […]

You May Like