इस्तांबुल में छुट्टियों के मौसम में हमले की योजना बनाने के आरोप में 115 लोग गिरफ्तार

इस्तांबुल, 25 दिसंबर (वार्ता) तुर्की पुलिस ने गुरुवार को आतंकवाद निरोधक अभियान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के 115 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि उन पर देश में हमले करने की योजना बनाने का आरोप है।

इस्तांबुल के मुख्य सार्वजनिक अभियोजक कार्यालय ने कहा कि गिरफ्तारी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें संदिग्धों द्वारा क्रिसमस और नव वर्ष की छुट्टियों के मौसम में हिंसा के आह्वान प्रसारित करने की सूचना थी, और संभावित निशाने पर गैर-मुस्लिम समुदायों के सदस्य शामिल थे।

इस्तांबुल के कई जिलों में समन्वित छापेमारी की गई। पुलिस ने हैंडगन, गोला-बारूद तथा संगठन से संबंधित बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान इस्तांबुल में छुट्टियों के मौसम के दौरान किसी तरह की व्यवधान को रोकने के उद्देश्य से बढ़ाई गई सुरक्षा उपायों का हिस्सा है। इस्तांबुल की आबादी लगभग 1.6 करोड़ है।

तुर्की ने 2013 में आईएस समूह को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

Next Post

मुर्मु 20 बच्चों को प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Thu Dec 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वीर बालक दिवस पर देश के विभिन्न राज्यों के 20 बच्चों को उनके उल्लेखनीय और साहसी कार्यों के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 26 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस मनाएगा […]

You May Like