
सिवनी। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूरा फाउंडेशन ने, भूरा परिवार के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय रामचंद्र भूरा और श्रीमती मीराबाई भूरा की स्मृति में, एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की प्रेरणा से चलाए जा रहे “गिफ्ट ए डेस्क” अभियान के तहत, फाउंडेशन ने विभिन्न स्कूलों को 69 डेस्क-बेंच प्रदान की हैं।
स्कूलों को मिला सहयोग
इस अभियान के अंतर्गत, भूरा फाउंडेशन ने महात्मा गांधी हाई स्कूल सिवनी को 36, नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को 17, माध्यमिक शाला बिंझावाडा को 9, और शासकीय माध्यमिक शाला लूघरवाडा को 7 डेस्क-बेंच भेंट की हैं।
शिक्षा के वातावरण सुधारने का प्रयास
भूरा फाउंडेशन का मानना है कि शिक्षा समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और एक अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल का वातावरण भी बेहतर होना चाहिए। फाउंडेशन ने “गिफ्ट ए डेस्क” अभियान के लिए कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इस पहल से स्कूलों में शिक्षा के माहौल में सुधार होगा। उनका मानना है कि इससे बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
