
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत मुस्करा में कीटनाशक दवा खाने से युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गुड्डू गौंड़ ठाकुर 40 वर्ष निवासी ग्राम मुस्करा ने सूचना दी कि उसका भतीजा हल्के भाई गौंड़ 27 वर्ष बचपन से ही उसके घर पर रहता है। बीती रात लगभग 10-30 बजे हल्के भाई खाना खाकर छत पर चला गया था, रात लगभग 11 बजे छत पर हल्के भाई द्वारा उल्टी करने की आवाज आने पर जाकर देखा हल्के भाई उल्टी कर रहा था। उसने साले ब्रजेश गौड़ एवं दामाद रोहित ठाकुर को बुलाया, हल्के भाई ने खेत में डालने वाली नोवान कम्पनी की कीटनाशक दवा पी ली थी, डिब्बी वहीं पर पड़ी थी। हल्के को मोटर सायकल से उपचार के लिए पाटन शासकीय अस्पताल लेकर आये, रात लगभग 1 बजे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।
