
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत महर्षि स्कूल के सामने पिज्जा बर्गर की दुकान में चाकूबाजी हो गई जिसमें एक युवक घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि रौनक पटैल 18 वर्ष निवासी संतनगर ग्वारीघाट रोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्टार ड्रिंक्स नाम से पिज्जा बर्गर की दुकान महर्षि स्कूल के सामने गोरखपुर में चलाता है। बीती रात वह एवं उसका बड़ा भाई अनिकेत पटैल दोनों दुकान में थे, तभी यश सोनकर, प्रियांश, कार्तिक चौरसिया, प्रद्युमन सोनकर आये। इन लोगों की उसके भाई अनिकेत पटैल से पुरानी बुराई चल रही है। यश सोनकर ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके भाई अनिकेत के पेट, सीना में चोटें पहॅुॅचा दी और चारों बंदरिया तिराहा तरफ भाग गये।
