आरोप : 8 रुपये की प्लास्टिक बोरी 20–25 रुपये में बेची जा रही

जबलपुर: नवयुवक किसान संघर्ष मोर्चा के अन्नू पटेल और अभय उपाध्याय ने मटर भरने वाली प्लास्टिक बोरियों की बढ़ी कीमतों को लेकर दुकानदारों पर किसानों से लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 8 रुपये की बोरी को 20 से 25 रुपये में बेचा जा रहा है। यह बोरियां दमोह नाका पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकानों पर अलग-अलग दामों में बेची जा रही हैं।

मोर्चा के अनुसार दुकानदार बोरियों के पैसे केवल नकद ले रहे हैं, जबकि चेक या ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं किया जा रहा और खरीद का बिल भी नहीं दिया जा रहा। किसानों का कहना है कि एक दिन में लगभग 5000 बोरियां खरीदी जा रही हैं और प्रति बोरी करीब 15 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं, जिससे किसानों से लाखों रुपये की वसूली हो रही है।
सस्ते दाम पर बोरियां उपलब्ध कराने की मांग
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि ग्राम सेवक और कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से व्यापारी खाद्य, बीज और बर्दाने में किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। नवयुवक किसान संघर्ष मोर्चा के अन्नू पटेल, अभय उपाध्याय, राहुल यादव, गुड्डू पटेल और परसोत्तम उपाध्याय ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए किसानों को सस्ते दाम पर मटर की बोरियां उपलब्ध कराने की मांग की है।

Next Post

शिविर में छात्रों ने किया 400 यूनिट रक्तदान

Sat Mar 7 , 2026
सीहोर। वीआईटी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सहायक उपाध्यक्ष कादंबरी एस विश्वनाथन के जन्मदिवस के अवसर पर हमीदिया अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ कुलपति डॉ. सतीश कुमार मोध, उपकुलपति डॉ. टीबी श्रीधरन, कुलसचिव केके नायर, डीन फैकल्टी अफेयर्स डॉ. देबाशीष […]

You May Like