321.94 करोड़ की सौगात से संजय गांधी अस्पताल को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

रीवा। इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश भर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. मंत्रिपरिषद ने श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा से संबद्ध संजय गांधी चिकित्सालय के व्यापक उन्नयन के लिए 321.94 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है. इस योजना में नवीन ओ.पी.डी. भवन, मेटरनिटी ब्लॉक, नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्टल, मल्टी लेवल पार्किंग, 171 आवास, अत्याधुनिक किचन, डोरमेट्री, न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक तथा कैंसर इकाई हेतु बंकर जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शामिल हैं. इससे विंध्य क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी एवं रीवा मेडिकल कॉलेज की कार्यक्षमता कई गुना बढ़ेगी. गंभीर रोगों के उपचार के लिए सुविधाएं बेहतर होंगी.

Next Post

नीमच में पोस्ता पंहुचा 1,81,000/- के पार

Tue May 20 , 2025
नीमच। कृषि उपज मंडी समिति, नीमच में कृषक अर्जुन पिता मदनलाल निवासी ग्राम जयसिंहपुरा तह. व जिला नीमच की कृषि उपज पोस्ता 1,81,000/- प्रति क्विंटल की दर से अनुबंध कमांक 4167/27 से विकय हुई जिसे अनुज्ञप्तिधारी व्यापारिक फर्म सीजन इंटरनेशनल द्वारा कय किया गया, जो कि विगत लगभग तीन वर्ष […]

You May Like