रीवा:मरीज का उपचार और चिकित्सा के क्षेत्र में रीवा में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग ने एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एस के त्रिपाठी ने महज 1 माह के भीतर तीन सीआरडीटी, एक एआईसीडी और एक सीएसपी जैसे अत्यंत जटिल प्रोसीजर सफलतापूर्वक संपूर्ण कर मरीजों को हॉट ब्लॉक एवं हार्ट फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियों से बचाया है.
इसके साथ ही रीवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एक माह में इतनी बड़ी संख्या में सीआरटीडी, सीएसपी और एआईसीडी प्रोसीजर करने वाला प्रदेश का पहला चिकित्सालय बन गया है. डा. एसके त्रिपाठी के मुताबिक इस प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा पर होने की स्थिति में दीर्घागामी परिणाम मिलते है, जिसमें हृदय की पंपिंग दक्षता में सुधार होता है, हृदय गति सामान्य होने से चक्कर आना, बेहोशी और थकान जैसे लक्षण काम होते हैं. हार्ड फेलियर के मरीजों में सांस फूलना कम हो जाता है, इसके अलावा हार्ट फेलियर के कारण बार-बार अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता काफी हद तक काम हो जाती है. किसी भी जटिल प्रोसीजर की सफलता में टीम की अहम भूमिका होती है. सफलता पर डीन डा. सुनील अग्रवाल ने बधाई दी है.
