सांईखेड़ा में नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

सिलवानी: तहसील के ग्राम सांईखेड़ा में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नारी सशक्तिकरण वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राष्ट्र शौर्य समृद्धि नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का तीन दिवसीय आयोजन प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम रायश्री गार्डन, सांईखेड़ा में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ।

प्रथम दिवस कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो माता मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए शिव मंदिर पहुंची और वहां से यज्ञ स्थल तक आई। यज्ञ स्थल पर आद्यशक्ति गायत्री एवं युगशक्ति गायत्री विषय पर प्रवचन हुए, जिनमें नारी शक्ति, संस्कार और राष्ट्र निर्माण पर प्रकाश डाला गया।आज दूसरे दिन ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान, देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। साथ ही कार्यकर्ता गोष्ठी, रासायनिक कृषि से होने वाली हानियों पर कृषक सम्मेलन, “नारियों जागो—स्वयं को पहचानो”, राष्ट्र को समर्थ और सशक्त कैसे बनाया जाए जैसे विषयों पर विचार रखे जाएंगे। इसके अतिरिक्त दीप महायज्ञ एवं नशा निवारण संकल्प कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
सांईखेड़ा में नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
सिलवानी। तहसील के ग्राम सांईखेड़ा में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नारी सशक्तिकरण वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राष्ट्र शौर्य समृद्धि नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का तीन दिवसीय आयोजन बुधवार से प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम रायश्री गार्डन, सांईखेड़ा में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार 24 दिसंबर को विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। प्रथम दिवस कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो माता मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए शिव मंदिर पहुंची और वहां से यज्ञ स्थल तक आई। यज्ञ स्थल पर आद्यशक्ति गायत्री एवं युगशक्ति गायत्री विषय पर प्रवचन हुए, जिनमें नारी शक्ति, संस्कार और राष्ट्र निर्माण पर प्रकाश डाला गया।
दूसरे दिन 25 दिसंबर को ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान, देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ संपन्न होंगे। साथ ही कार्यकर्ता गोष्ठी, रासायनिक कृषि से होने वाली हानियों पर कृषक सम्मेलन, “नारियों जागो—स्वयं को पहचानो”, राष्ट्र को समर्थ और सशक्त कैसे बनाया जाए जैसे विषयों पर विचार रखे जाएंगे। इसके अतिरिक्त दीप महायज्ञ एवं नशा निवारण संकल्प कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
तीन दिवसीय आयोजन का समापन 26 दिसंबर को होगा। समापन दिवस पर ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, संस्कार परंपरा, युग तीर्थ शांतिकुंज का परिचय, पूर्णाहुति, वंदनीय माताजी की जन्म शताब्दी संकल्प, नशा निवारण संकल्प, ज्ञानघट, अंशदान, प्रशिक्षित समयदानी एवं युग साहित्य प्रचार संकल्प कार्यक्रम होंगे।

Next Post

कर्नाटक बस हादसे में जिंदा जले 10 लोग, चश्मदीदों ने बयां किया रूह कंपा देने वाला मंजर, ट्रक से टकराते ही डीजल टैंक फटने से लगी भीषण आग

Thu Dec 25 , 2025
नई दिल्ली। 25 दिसंबर, 2025। बेंगलुरु से शिवमोगा जा रही एक निजी स्लीपर बस कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हादसे का शिकार हो गई, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। चश्मदीदों के अनुसार, एक बेकाबू कंटेनर ट्रक अचानक डिवाइडर लांघकर बस के उस हिस्से […]

You May Like