इंदौर: संभागायुक्त दीपक सिंह ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी (वार्ड 58) को पद से हटाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कादरी पर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप है.
25 अगस्त को सुबह 11 बजे तक स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से दस्तावेजी सबूतों सहित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई होगी.
