भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तेजी, पहली छमाही में बनाया खास रिकॉर्ड

2025 की पहली छमाही में एप्पल का शिपमेंट साल-दर-साल 21.5 प्रतिशत बढ़कर 59 लाख यूनिट हो गया। आईफोन 16, 2025 की पहली छमाही में भारत में सबसे ज़्यादा भेजा जाने वाला मॉडल था।

भारत के स्मार्टफोन बाजार में साल-दर-साल 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इस साल की पहली छमाही में देश में 7 करोड़ यूनिट भेजे गए। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। दूसरी तिमाही में साल-दर-साल 7.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जिसमें 3.7 करोड़ स्मार्टफोन भारत भेजे गए।

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का स्मार्टफोन बाजार दो तिमाहियों की गिरावट से उबर गया है, लेकिन उपभोक्ता मांग में कमी और औसत बिक्री मूल्य में वृद्धि के कारण वार्षिक सुधार धीमा पड़ने की संभावना है।

  • एप्पल के शिपमेंट में 21 प्रतिशत का उछाल
  • सैमसंग की तेज रही मांग  
  • शाओमी का बढ़ा डिमांड

Next Post

BRTS तोड़ने का आखिरी टेंडर, नहीं मिला तो निगम खुद हटाएगा

Tue Aug 12 , 2025
इंदौर: बीआरटीएस सड़क की बस लेन और रैलिंग हटाने को लेकर नगर निगम ने आखिरी प्रयास में टेंडर जारी किया है. निगम ने 3.50 करोड़ रुपए की राशि तय की थी, लेकिन ठेकेदार ने 1.5 करोड़ का टेंडर भरा, जिसे निरस्त कर दिया गया. पहले भी कई बार टेंडर जीएसटी […]

You May Like