भीषण हादसा: दुआरी में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, पांच गंभीर

कुसमी । सीधी ज़िले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम दुआरी में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलों में तीन-तीन लोग सवार थे, जिनकी आपस में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतनी भीषण थी कि सभी लोगों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर के बाद सभी घायल बेहोशी की हालत में थे, जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से कुसमी अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क हादसा बाइक क्रमांक एमपी 53 एमए 6662 और सीजी 16 सीएम 8308 के बीच हुआ । मौके पर कुसमी थाना प्रभारी कप्तान सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद मामले की जांच शुरू की।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उनसे बातचीत संभव नहीं हो सकी है। पुलिस सभी घायलों की शिनाख्त में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे कौन हैं और कहां जा रहे थे।

Next Post

आपातकाल दिवस पर भाजपा का सेमिनार आयोजित

Wed Jun 25 , 2025
  *कांग्रेस ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपा- सरोज पांडे* ग्वालियर। उस समय की बात है जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पद से हटाने का निर्णय हुआ, इलाहाबाद कोर्ट के एक न्यायाधीश ने उनके भ्रष्टाचार आचरण के कारण जो फैसला दिया था, जो चुनाव में […]

You May Like