किशनपुरा में युवक ने फांसी लगाई

सागर। सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत किशनपुरा में एक युवक का शव पेड़ से झूलता मिला। नरयावली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस से

मिली जानकारी के अनुसार किशनपुरा गांव में आज शनिवार सुबह युवक का शव पेड़ से झूलता मिला, ग्रामीणों ने जब देखा तो सूचना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान सचोंल पारदी निवासी हरबंशपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम का करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कर मामला जांच में लिया है।

Next Post

युवा कांग्रेस चुनाव का पहला दिन सदस्यता और वोट की प्रक्रिया 19 जुलाई तक चलेगी

Sat Jun 21 , 2025
भोपाल। संगठन चुनाव के पहले दिन मप्र के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक 36 हज़ार युवाओ ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। सदस्यता और चुनाव की प्रक्रिया 19 जुलाई तक चलेगी। ये प्रक्रिया ऑनलाइन होगी इसमें जिसमे सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखा गया […]

You May Like