जबलपुर: गढ़ा थाने में महेन्द्रधर बडग़ैंया 66 वर्ष निवासी पुरवा ब्राम्हण मोहल्ला गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कार क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 0528 से एलआईसी काम करने लेपटाप लेकर एलआईसी गया था, उसने अपनी कार एलआईसी के सामने स्मार्ट सिटी हास्पिटल के बाजू में मेन रोड के किनारे लगभग 11-30 बजे खड़ी कर दी थी.
और एलआईसी आफिस चला गया था लगभग 12-30 बजे आया देखा उसकी कार का कांच टूटा था तथा कार में रखा एचपी कम्पनी का लेपटाप गायब था।
