जबलपुर: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस (एनएससीबी) मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल को 12.94 करोड़ मूल्य के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए।
इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पावरग्रिड के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक राजेन्द्र कुरवा, महाप्रबंधक (मा.सं.) अजित परिडा, डीन डॉ. नवनीत सक्सेना एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के संचालक अवधेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इन उपकरणों से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक आधुनिक होंगी, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। पावरग्रिड की यह पहल समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
