बिजली कनेक्शन न मिलने से परेशान युवक बिजली टावर पर चढ़ा, प्रशासन ने उतारा

शिवपुरी: जिले के भौंती कस्बे में सुबह एक युवक बिजली सब स्टेशन के टॉवर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बमुश्किल कोशिश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।टॉवर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान ग्राम पगरा निवासी वीरेंद्र झा के रूप में हुई। वीरेंद्र लंबे समय से बिजली कनेक्शन न मिलने से परेशान था और इसी नाराजगी में उसने यह कदम उठाया।

वीरेंद्र पहले वेल्डिंग की दुकान चलाता था और 2020 में जनरेटर से मशीनें चलाना शुरू किया था। अधिकारियों के कहने पर उसने 8 हजार रुपये जमा कर 5 किलोवाट का कनेक्शन मांगा था, लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं मिला। उल्टा उस पर 13 हजार रुपये की पेनल्टी लगा दी गई, जिसे उसने न्यायालय में जमा भी कर दिया।

इससे पहले भी 28 अक्टूबर को वह इसी टॉवर पर चढ़ा था, तब अधिकारियों ने आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा था। इस बार भी पुलिस और अधिकारियों ने युवक को समझाया। उन्होंने बताया कि उसका कनेक्शन आवेदन अब ऑनलाइन प्रक्रिया में है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद वीरेंद्र नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ।

Next Post

दिल्ली धमाके की सूत्रधार डॉ. शाहीन को फांसी देने की मांग, हिन्दू महासभा कल से करेगी पदयात्रा

Thu Nov 13 , 2025
ग्वालियर:दिल्ली धमाके के मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन को फांसी दिये जाने की मांग तेज हो गयी है। ग्वालियर में हिन्दू महासभा और सकल हिन्दू समाज ने केन्द्र सरकार से आरोपी डॉक्टर शाहीन को फांसी की सजा देने की अपील की है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज […]

You May Like